Publish Date: Mon, 18 Sep 2017 (16:58 IST)
Updated Date: Mon, 18 Sep 2017 (17:00 IST)
न्यूयॉर्क। जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की आत्मकथा ‘मीन कैम्फ’ की निजी तौर पर दस्तखत की हुई दुर्लभ प्रति अमेरिका में 8.32 लाख रुपए में नीलाम हुई है।
किताब के पहले पन्ने पर हिटलर ने हस्ताक्षर के साथ लिखा है कि युद्ध में केवल महान व्यक्ति बचेगा! 18/अगस्त 1930 को एडॉल्फ हिटलर। अमेरिका में एलेक्सजेंडर ऑक्शन के मुताबिक जिस दिन हिटलर ने इस किताब पर हस्ताक्षर किए थे उस दिन वह जर्मनी के कोलोग्ने में राष्ट्रीय चुनाव के लिए जर्मन वर्कस पार्टी (एनएसडीएपी) और पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में भाषण दे रहे थे। (भाषा)