Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

हॉलीवुड अभिनेत्री को पुलिस ने मारी गोली, मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hollywood Actress
, रविवार, 2 सितम्बर 2018 (11:03 IST)
मेडिकल ड्रामा सीरीज ER से सुर्खियों में आईं हॉलीवुड अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को पुलिस ने गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक वेनेसा मार्केज ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस वेनेसा के मकान मालिक के फोन पर जांच करने वहां पहुंची थी। उस समय पुलिस के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद था।
 
बताया जा रहा है कि मार्केज के मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर उनके घर जाने को कहा था। इसके बाद जब पुलिस मार्केज के लॉज एंजिल्स के पासाडेना स्थित घर पहुंची तो देखा कि मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
 
लॉस एंजिल्स पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट मेंडोजा के मुताबिक मार्केज मानसिक समस्याओं से ग्रस्त थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ आए डॉक्टर ने वनीसा से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी जिसके बाद वेनेसा कुछ ठीक भी लग रही थीं, लेकिन अचानक उनकी मानसिक हालत बिगड़ी और उन्होंने पुलिस की तरफ इशारा करते हुए बंदूक हाथ में उठा ली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए दर्ज की गई FIR : रॉबर्ट वाड्रा