Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोबेल पुरस्कार विजेता एली वीसल का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Elie Wiesel dies
न्यूयॉर्क , रविवार, 3 जुलाई 2016 (11:39 IST)
न्यूयॉर्क। यहूदी नरसंहार में जीवित बचे और नोबेल पुरस्कार विजेता एली वीसल का न्यूयॉर्क सिटी में उनके घर पर निधन हो गया है। वे 87 वर्ष के थे।
 
वीसल एक कार्यकर्ता, लेखक, दार्शनिक, श्रेष्ठ वक्ता, नाटककार और प्रोफेसर भी थे। अपने पूरे जीवन के दौरान वे यहूदी नरसंहार में जीवित बचे लोगों की आवाज बने रहे जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने बताया कि वीसल का शनिवार को उनके घर पर निधन हो गया।
 
रोमानिया में जन्मे वीसल ने यहूदी नरसंहार पर 'नाइट' नामक पुस्तक लिखी। वर्ष 1986 में उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
नोबेल समिति ने शांति के लिए नोबेल देते हुए उन्हें मानवता का दूत बताया। समिति ने कहा था कि ऐसे युग में जहां एक ओर हिंसा, शोषण, दमन और रंगभेद का दौर चल रहा है, वीसल एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता के रूप में उभरे हैं। 
 
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीसल को 'प्रकाश की किरण' बताते हुए कहा कि उनका विशिष्ट व्यक्तित्व और उनकी यादगार पुस्तकें बुराई पर मानवता की जीत को दर्शाती हैं। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में हर किसान परिवार पर 47,000 रुपए का कर्ज