Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Australia में भारतीय महिला की हत्‍या, कूड़ेदान में मिला शव, भारत लौटे पति पर आरोप

हमें फॉलो करें Australia में भारतीय महिला की हत्‍या, कूड़ेदान में मिला शव, भारत लौटे पति पर आरोप
, सोमवार, 11 मार्च 2024 (11:20 IST)
Hyderabad woman murdered in Australia : ऑस्ट्रेलिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का शव शनिवार को बकले में एक सड़क के किनारे रखे एक कचरे के डिब्‍बे में मिला था। वह अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी।

खबरों के अनुसार, हैदराबाद की 36 साल की महिला चैतन्या मधागनी की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी गई। महिला की हत्‍या का आरोप उसके पति पर लगाया जा रहा है। जो घटना के बाद हैदराबाद चला गया और अपने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
ALSO READ: Punjab में सरपंच की दिनदहाड़े हत्‍या, CCTV में कैद हुई घटना
घटना की स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच चल रही है। महिला का पति अपने 5 साल के बेटे के साथ तकरीबन पांच मार्च को भारत गया था। इसके बाद से ही महिला गायब थी और उसका संपर्क किसी नजदीकी या दोस्त से नहीं हुआ था। महिला का शव शनिवार को बकले में एक सड़क के किनारे रखे एक कचरे के डिब्‍बे में मिला था।
ALSO READ: किसी को हथोड़े से मारा, किसी को गोली, एक महीने में 7 मर्डर, अमेरिका में क्‍यों हो रही भारतीयों की हत्‍या?
उप्पल (पूर्वी हैदराबाद) से विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी के अनुसार, चूंकि महिला उनके निर्वाचन क्षेत्र से थी, इसलिए मामले की  जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आज उसके माता-पिता से मुलाकात की। महिला के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा।

अब तक की जांच में यह माना जा रहा है कि हत्‍या में शामिल पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं और  अपराधी विदेश भाग गया होगा।
Edited By : Chetan Gour


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Electoral Bond: SBI की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?