Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर चुराए डेढ़ करोड़, 364 कैदियों ने अपने अकाउंट में डाला पैसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर चुराए डेढ़ करोड़, 364 कैदियों ने अपने अकाउंट में डाला पैसा
, रविवार, 29 जुलाई 2018 (10:15 IST)
अमेरिका के इडाडो में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 364 कैदियों ने जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर वहां से लगभग 225000 डॉलर (लगभग 1,54,40,625 रुपए) चुरा लिए। इतना ही नहीं इनमें से पहले 50 कैदियों ने एक हजार डॉलर अपने खाते में डाल दिए जबकि शेष कैदियों के खाते में 9990 डॉलर आए।
 
समय रहते जेल प्रशासन को इस घटना का पता चल गया और इन कैदियों से 65 हजार डॉलर (44 लाख रुपए) वसूल लिए गए। बहरहाल जेल प्रशासन यह पता करने में विफल रहा कि इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया।
 
इडाहो के जेल डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जेफ रे ने बताया कि कैदियों ने जेपे नामक सिस्टम को हैक कर इस घटना को अंजाम दिया। जेपे नाम की एक प्राइवेट फर्म ने कैदियों को एक मोबाइल फोन जैसी डिवाइस दी थी। इसकी मदद से पैसे ट्रांसफर करने, गेम्स और संगीत डाउनलोड करने तथा परिवार से बातचीत करने की सुविधा दी गई थी।
 
कंपनी का दावा था कि इससे कैदियों को अपना बर्ताव ठीक रखने में मदद मिलती है। बहरहाल कंपनी ने अब इस डिवाइस में मनी ट्रांसफर, म्यूजिक और गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा बंद कर दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, भारत में धार्मिक अल्पसंख्यक आबादी को अभूतपूर्व सुविधाएं