Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमरान बोले, पाकिस्तान में अब भी पोलियो होना शर्म की बात

Advertiesment
Imran Khan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारा देश उन दो देशों में से एक है, जहां अब भी पोलियो मौजूद है।
 
खान ने इस्लामाबाद में देशव्यापी 'पोलियो उन्मूलन अभियान' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परिजन से आगे आकर अपने बच्चों को पोलियो का टीका लगवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह 'शर्म की बात' है कि पाकिस्तान दुनिया के उन दो देशों में एक है, जहां पोलियो अब भी मौजूद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजर ही ऐसे देश हैं, जो अब तक पोलियो पर काबू नहीं पा सके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हफ्तेभर में दूसरा हादसा, दिल्ली के मुंडका में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भयावह आग