Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलंबिया में भूस्खलन में 102 बच्चों सहित 314 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें In Colombia landslides
बोगोटा , शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (11:23 IST)
बोगोटा। कोलंबिया सरकार ने शनिवार को कहा कि पिछले हफ्ते दक्षिण कोलंबियाई शहर मोकोआ में हुए भयावह भूस्खलन में 102 बच्चों सहित कम से कम 314 लोगों की मौत हुई है। 106 लोग अभी भी लापता हैं। 1 सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण 3 नदियों में बाढ़ आने के कारण यह भूस्खलन हुआ था।
 
कोलंबियाई अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में बचे हुए लोगों को ढूंढने के लिए चलाया गया अभियान औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है, हालांकि शहर को महामारी के प्रकोप से बचाने की कोशिश की जा रही है।
 
रक्षामंत्री लुईस कार्लेस विलेगस ने कहा कि शहर को पूरी तरह से पटरी पर लाने में एक पीढ़ी का समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि लापता लोग अन्य शहरों के अस्पतालों में हो सकते हैं या हो सकता है वे फोन संपर्क के बिना गुम हो गए हों या फिर कीचड़ या मलबे के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई हो।
 
राष्ट्रीय आपदारोधी एजेंसी के महानिदेशक कोर्लेस इवान मारकेज ने बताया कि आपातकालीन राहतकर्मी अब भारी उपकरणों का उपयोग करना शुरू करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेख हसीना की भारत यात्रा का महत्व क्या है?