Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब
, सोमवार, 12 जून 2017 (19:54 IST)
इस्लामाबाद। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की कथित गोलीबारी की निंदा करने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। इस गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक दक्षिण एशिया और दक्षेसी मोहम्मद फैसल ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया और भारतीय बलों की ओर से बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघनों की निंदा की।
 
मंत्रालय ने कहा कि 10 जून और 12 जून को चिरीकोट और हॉट स्प्रिंग सेक्टर में हुई गोलीबारी में तीन नागरिक मारे गए। मंत्रालय ने कहा, नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया जाना निंदनीय है और यह मानवीय गरिमा, अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकारों और मानवतावादी नियमों के विपरीत है। मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से अपील की कि वह वर्ष 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करे, संघर्ष विराम की इस और अन्य घटनाओं की जांच करे और भारतीय बलों को संघर्ष विराम का पूर्ण पालन करने एवं नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश दे। 
 
पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के मोर्टार समेत भारी हथियारों के साथ आज जंदरोट और हॉटस्प्रिंग सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। बयान में कहा गया कि तीन और नागरिक भी भारतीय पक्ष की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुए। पाकिस्तानी सेना ने यह दावा भी किया कि उन्होंने भारतीय चौकियों को नुकसान पहुंचाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पनामा पेपर्स जांच पैनल के समक्ष 15 जून को पेश होंगे नवाज शरीफ