Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से भारत चिंतित, ब्लू लाइन पर बिगड़ते हालात पर है नजर

Advertiesment
India's statement on West Asia conflict
Israel-Hezbollah War : दक्षिण लेबनान में तेज होते संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों के फंस जाने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित है। उसने कहा, हम ‘ब्लू लाइन’ पर बिगड़ते सुरक्षा हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि भारत हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। उसने कहा, हम ‘ब्लू लाइन’ पर बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित हैं। हम हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा रेखांकित ब्लू लाइन 120 किलोमीटर लंबी है और लेबनान को इसराइल और गोलान हाइट्स से अलग करती है लेकिन यह कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, संयुक्त राष्ट्र परिसरों की पवित्रता का सभी को सम्मान करना चाहिए तथा संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके कार्यक्षेत्र की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण मिशन ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (UNIFIL) ने 10 अक्टूबर को एक बयान में कहा, ब्लू लाइन पर हाल में तनाव बढ़ने से दक्षिण लेबनान में कस्बों और गांवों में व्यापक विनाश हो रहा है।
बयान में आरोप लगाया गया, पिछले दिनों में हमने नकौरा और अन्य क्षेत्रों में लेबनान में इसराइल की ओर से घुसपैठ देखी है। इसराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के तत्वों के साथ संघर्ष किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में 15 अक्टूबर को फिर नायब सैनी की ताजपोशी, 12 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ