Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘गे प्राइड परेड’ में बंदूक दिखाकर डराने के मामले में भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें ‘गे प्राइड परेड’ में बंदूक दिखाकर डराने के मामले में भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार
, सोमवार, 10 जून 2019 (15:56 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में यहां ‘एलजीबीटीक्यू प्राइड’ परेड में एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर डराने और उसके कारण मची भगदड़ के मामले में एक भारतीय अमेरिकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परेड में व्यक्ति के बंदूक निकालने के बाद भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शनिवार को वॉशिंगटन डीसी में परेड के दौरान आफताबजीत सिंह (38) के साथी को धमकी दी जिसके बाद सिंह ने बंदूक निकाल ली।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जब्त कर ली। सिंह पर अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC World Cup 2014 : वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका मैच का ताजा हाल