Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय अमेरिकी सिख डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

हमें फॉलो करें भारतीय अमेरिकी सिख डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (12:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक सिख डॉक्टर को इंडियाना में फोन पर एक अनाम व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब घृणा अपराध की एक श्रृंखला में भारतीय-अमेरिकियों को निशाना बनाया जा रहा है।
 
समुदाय के नेताओं ने कहा कि अमनदीप सिंह इंडियाना के मोनरो अस्पताल में एक चिकित्सक हैं। हाल ही में उनके मोबाइल फोन पर एक संदेश के जरिए अनाम व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि उसने उस व्यक्ति की भी हत्या की है जिसके पास पहले यह फोन नंबर था।
 
इंडियाना पोलिस स्थित सिख राजनीतिक कार्रवाई समिति (एसपीएसी) ने एक बयान में बताया कि संदेश में संकेत दिया गया है कि अगला निशाना सिंह हैं। ब्लूमिंगटन पुलिस ने पाया कि फोन का मालिक जीवित है और उसका नंबर किसी तीसरे व्यक्ति ने हैक कर लिया।
 
सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस इस समय नस्ली भेदभाव की भावना से प्रेरित होकर दी गई धमकी के तौर पर इस मामले की जांच कर रही है। भारत के एक मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंह वर्ष 2003 से अमेरिका में कार्यरत हैं। मोनरो अस्पताल में एक प्रशासनिक पद के लिए वे 3 साल पहले इंडियाना आए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों अलग हैं BS4 से BS3 वाहन, पढ़ें खास जानकारी