Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

85 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में जेल भेजे गए

हमें फॉलो करें 85 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में जेल भेजे गए
, सोमवार, 6 मार्च 2017 (18:35 IST)
कराची। पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किए गए भारत के कम-से-कम 85 मछुआरों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया था। 
 
एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को अरब सागर में सर क्रीक के पास पाकिस्तानी जल क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
 
उन्होंने कहा कि हमने 14 नौकाओं को भी जब्त किया है और आगे की कार्रवाई के लिए उनको डॉक्स पुलिस को सौंप दिया। डॉक्स थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शौकत अली ने बताया कि भारतीय मछुआरों को सोमवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें जेल भेज दिया।
 
भारत में मछुआरों के संघ ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 94 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 27 जनवरी को समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 10 नौकाओं को जब्त कर लिया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत