Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेनिकों का हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेनिकों का हमला
, गुरुवार, 30 जून 2016 (14:36 IST)
रामेश्वरम। श्रीलंका के नौसैनिकों ने गुरुवार तड़के एक बार फिर भारतीय मछुआरों पर हमला कर उनकी  नौकाओं और जालों को क्षतिग्रस्त कर उन्हें पाक स्ट्रीट तक खदेड़ दिया।
रामेश्वरम लौटे मछुआरों ने बताया कि तड़के करीब दो बजे श्रीलंकाई नौसेना के जलपोतों ने लगभग 40  भारतीय मछली नौकाओं को घेर लिया और उनकी नौकाओं और जालों को नष्ट कर वहां से चले जाने  की धमकी दी।
 
मछुआरों ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसैनिक इस बार मछली पकड़ने के नए सीजन की शुरुआत से  ही इस इलाके में अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास भी उन्हें मछली  पकड़ने से रोका जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में हिजबुल के दो आतंकवादी गिरफ्तार