Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण

हमें फॉलो करें काबुल में भारतीय महिला का अपहरण
नई दिल्ली , शुक्रवार, 10 जून 2016 (14:05 IST)
काबुल/नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक संस्था आगा खान नेटवर्क में काम करने वाली एक भारतीय महिला जुदीथ डिसूजा का अज्ञात आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया।
 
अफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार डिसूजा को गुरुवार रात अगवा किया गया है। अपहरणकर्ताओं के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने नई दिल्ली में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि काबुल में भारतीय दूतावास वरिष्ठ अफगान अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। चालीस वर्षीय डिसूजा की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार कोलकाता में उनकेके परिवार से भी सतत संपर्क बनाए हुए है।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान में रहने वाले एवं यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया था कि देश में विदेशी नागरिकों पर हमले बढ़ने की आशंका को देखते हुए वे सतर्कता बरतें और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। (वार्ता) 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैर के लिए निकली थी, कार में खींचकर किया बलात्कार