Publish Date: Mon, 12 Jun 2017 (12:32 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2017 (12:34 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता समेत पश्चिमी जावा द्वीप में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में घबराहट फैल गई लेकिन इससे कोई क्षति होने और किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सोमवार सुबह आए भूकंप के झटके ने जकार्ता सहित पश्चिमी जावा के कई हिस्सों को हिलाकर रख दिया। एजेंसी ने बताया कि कुछ शहरों में लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर की ओर भागे।
अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 5.6 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र पश्चिमी जावा शहर सिबुंगुर के 97 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में हिन्द महासागर में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
इंडोनेशिया की मिटिअरालॉजी, क्लाइमेटोलॉजी और जियोफिजिक्स एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता थी लेकिन इससे सुनामी आने का खतरा नहीं है। (वार्ता)