Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

इंडोनेशिया में आए भूकंप में मृतक संख्या बढ़कर 81 हुई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indonesia
, सोमवार, 18 जनवरी 2021 (12:54 IST)
ममूजू (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद घरों और इमारतों के मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम सोमवार को बचावकर्मियों ने तेज कर दिया। भूकंप से कम से कम 81 लोगों की मौत हुईं है।राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जति ने कहा कि भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में सबसे अधिक बचावकर्मी और स्वयंसेवक तैनात हैं।
ममूजू में 70 और माजेने में 11 लोगों की मौत हुई है, वहीं करीब 27,850 लोगों का आश्रय स्थलों में रखा गया है। 800 के करीब लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से करीब आधे लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रकों के जरिए इलाकों में पानी, खाद्य सामग्री और चिकित्सीय सामग्री पहुंचाई जा रही है। बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं।
 
जति ने बताया कि माजेने में करीब 1150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और ममूजू में क्षतिग्रस्त हुए घरों का 
आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी तब 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सीनेट की सीट से देंगी इस्तीफा