यूं तो हर घर अगरबत्ती रोज ही घरों में जलाई जाती है और उसकी महक से सभी परिचीत है लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार उसका धुआं सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा खतरनाक है।
साउथ चीन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में हुए एक शोध के अनुसार अगरबत्ती का धुआं भी सिगरेट के धुएं से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल डीएनए में बदलाव करने के साथ ही शरीर में जलन और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि अगरबत्ती के धुएं से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस अध्ययन के बाद अगरबत्ती उत्पादों का मूल्यांकन किया जाएगा।
अगले पन्ने पर... क्या कहते हैं विशेषज्ञ...
ब्रिटिश लंग फाउंडेशन के चिकित्सीय सलाहकार डॉक्टर निक रॉबिन्सन ने अध्ययन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि धूप के धुंए सहित कई प्रकार के धुंए जहरीले हो सकते हैं।
हालांकि, उन्होंने बताया कि यह शोध छोटे आकार में चूहों पर किया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में कोई ठोस परिणाम नहीं दिया जा सकता।