Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में खेल-खेल में लड़के ने 100 से अधिक गोलियां दागीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें International news
, बुधवार, 24 अगस्त 2016 (21:44 IST)
बीजिंग। चीन में आठ साल के एक लड़के ने खेल खेल में चार साल की एक बच्ची के शरीर में 100 से अधिक गोलियां दागकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन ने खबर दी है कि हुनान प्रांत के एक गांव में नौ अगस्त को जियोजीमी नामक इस लड़की को इस लड़के ने ताबड़-तोड़ गोली चलाकर घायल कर दिया जो उसे मकान के दूसरे तल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था।
 
लड़की के पिता ने कहा कि लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगाने की कोशिश के तहत एक बंदूक ले आया। उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी। जियोजीमी को घायल देखकर दूसरे बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े।
 
उसने जियोजियांग मोर्निंड हेराल्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि चार घंटे की सर्जरी के बाद भी इस लड़की के शरीर में 100 से अधिक गोलियां हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर! BSNL का 1,099 रुपए में अनलिमिटेड 3जी प्लान