Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी बार गुरुत्वीय तरंग का पता लगाया गया

हमें फॉलो करें दूसरी बार गुरुत्वीय तरंग का पता लगाया गया
बोस्टन , गुरुवार, 16 जून 2016 (17:05 IST)
बोस्टन। वैज्ञानिकों ने 1.4 अरब प्रकाश वर्ष दूर 2 ब्लैक होल की टक्कर से उत्पन्न गुरुत्वीय तरंग का पता लगाया है। ऐसा दूसरी मर्तबा हुआ है, जब सीधे तौर पर इन तरंगों का पता लगाया गया है। इससे एक बार फिर आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत की पुष्टि हुई है।
 
अमेरिका में वैज्ञानिकों ने 2 लेजर इंफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी (लिगो) की मदद से गुरुत्वीय तरंगों का पता लगाया। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को 3000 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित दोनों डिडेक्टर ने बहुत ही हल्के संकेत का पता लगाया था।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि इस वर्ष 11 फरवरी को जब पहली बार लिगो ने गुरुत्वीय तरंग का पता लगाया तो उसमें आंकड़े बहुत स्पष्ट थे। यह दूसरा संकेत बहुत सूक्ष्म था और इसमें तरंग की तीव्रता बहुत कम थी और इसे केवल आंकड़ों में दर्ज किया जा सका।
 
उन्नत डेटा विश्लेषण तकनीक के जरिए टीम ने इस बात का पता लगाया कि तरंग गुरुत्वीय थे। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार 2 ब्लैक होल जिनकी टक्कर से गुरुत्वीय तरंग पैदा हुई थी उनका द्रव्यमान सूर्य से क्रमश: 14.2 और 7.5 गुना अधिक था। इस अध्ययन का प्रकाशन 'फिजिकल रिव्यू लेटर्स' में किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनेत्री एन मोर्गन गिलबर्ट का निधन