Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केन मियाउची बनेंगे सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें International News
टोक्यो , बुधवार, 22 जून 2016 (19:24 IST)
टोक्यो। निकेश अरोड़ा के स्थान पर केन मियाउची जापान के साफ्टबैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) का पद संभालेंगे। मियाउची अभी जापानी समूह के दूरसंचार परिचालन के प्रमुख हैं। अरोड़ा ने कल अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। 
जब यह स्पष्ट हो गया था कि चेयरमैन और सीईओ मासायोशी सन अभी मौजूदा पद पर 5 से 10 साल तक रहना चाहते हैं। सॉफ्टबैंक ने बयान में कहा कि मियाउची के पास 31 मार्च, 2016 तक बैंक के 11,01,230 शेयर हैं।
 
अरोड़ा ने कल कहा था कि वे ‘सीईओ इन वेटिंग’ नहीं बने रहना चाहते हैं क्योंकि उनके 58 वर्षीय बॉस अभी पद पर बने रहना चाहते हैं। सन ने दो साल पहले अरोड़ा को अपना उत्तराधिकारी बताया था। अरोड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पैकेज पाने वाले कार्यकारियों में हैं।
 
हालांकि अरोड़ा एक साल तक सॉफ्टबैंक में सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। इस्तीफे की घोषणा से एक दिन पहले सॉफ्टबैंक द्वारा गठित एक विशेष समिति ने अरोड़ा को क्लीनचिट दी थी। 
 
अरोड़ा पर कुछ शेयरधारकों ने उनके व्यवहार, बर्ताव आदि को लेकर आरोप लगाए थे। सॉफ्टबैंक के एक निवेशक ने भारत में भारी निवेश के लिए भी अरोड़ा की आलोचना की थी। अरोड़ा की वजह से ही सॉफ्टबैंक ने भारतीय इकाइयों मसलन स्नैपडील, ओला, ग्रोफर्स, हाउसिंग.कॉम तथा ओयो रूम्स में निवेश किया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टि्वटर पर अब 140 सेकंड तक का वीडियो होगा साझा