Publish Date: Thu, 19 Aug 2021 (17:31 IST)
Updated Date: Thu, 19 Aug 2021 (17:49 IST)
भूत या अदृश्य शक्ति के नाम से ही लोगों को भय लगने लगता है। कुछ ऐसी ही वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जिम में एक अदृश्य शक्ति हमला करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं।
खबरों के अनुसार, वीडियो में एक शख्स जिम में अकेले वार्मअप कर रहा है, अचानक ही उसकी नजर एक काली बॉल पर जाती है, जो अचानक हिलने लगती है। जैसे ही शख्स वहां से भागने की कोशिश करता है तो अदृश्य शक्ति शक्ति उसे गिरा देती है और कुछ दूरी तक जमीन पर खींचती है, लेकिन वह जान बचाकर भाग जाता है।
ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है। लगभग 20 सेकंड की यह वीडियो क्लिप कोलंबिया की बताई जा रही है और इसे टिकटॉक पर शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो देखकर लोगों के कमेंट भी अजब-गजब ही आ रहे हैं। कई लोग इसे फेक बताकर पैसे कमाने का धंधा बता रहे हैं।