shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान में सैनिक ने साथियों पर की गोलीबारी, 10 घायल

Advertiesment
Iran
तेहरान। ईरान में सैन्य स्थल पर एक सैनिक ने रविवार को अपने साथियों पर गोलियां चलाईं जिसमें 10 जवान घायल हो गए।
 
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने 'मेहर न्यूज' को बताया कि गोलीबारी के बाद सेना के घायल सभी 10 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने घायलों अथवा मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।
 
गौरतलब है कि तेहरान से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम अबयाक में पिछले महीने एक सैनिक ने अपने 3 साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुद को गोली मारने से पहले 6 अन्य जवानों को घायल कर दिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया का मामला बेहद गंभीर : चीन