Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इराक में दोहरा कार बम विस्फोट, 33 की मौत

Advertiesment
Iraq bomb blasts
बगदाद। इराक के मुथन्ना प्रांत में रविवार को दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और अन्य 63 लोग घायल हो गए। सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि ताजा खबरों के मुताबिक, मध्य समावा में हुए दो कार बम विस्फोटों में 33 लोगों की मौत हो गई और अन्य 63 लोग घायल हो गए।

सूत्र के मुताबिक, ये हमले दोपहर के आसपास हुए, जब प्रांतीय सरकार के परिसर में खड़ी कार में विस्फोट हो गया, जबकि समावा के अल-शारजी जिले के व्यस्ततम पार्किंग में खड़ी एक अन्य कार में भी विस्फोट हो गया। इन भीषण विस्फोटों से आसपास की कारें और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
 
गौरतलब है कि जून 2014 में इराक के कुछ हिस्सों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे के बाद से हिंसा का दौर जारी है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी चुनाव : कांग्रेस उतारेगी ब्राह्मण CM उम्मीदवार!