Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इराक में आईएस हमले में 35 लोगों की मौत‍

हमें फॉलो करें इराक में आईएस हमले में 35 लोगों की मौत‍
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (21:39 IST)
बगदाद। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को मोसुल पर इराकी सेना के हमले का बदला लेने के लिए  इराक के तेल शहर किर्कुक पर हमला किया और इस हमले के बाद हुए संघर्षों में 35 लोग मारे गए जिनमें 4 ईरानी टेक्निशियन भी शामिल हैं। 
 
ईरानी टेक्निशियन किर्कुक के विद्युत केंद्र में काम कर रहे थे। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों  ने दी है। 
 
इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन तथा कई अन्य भवनों पर हमला किया था  जिन पर कुर्दिश पेशमर्गा का नियंत्रण है। शुक्रवार के संघर्ष में मरने वाले 35 लोगों में  इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी तथा 4 आत्मघाती हमलावर शामिल नहीं हैं। इस बीच शहर में  शनिवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने जीता कबड्डी वर्ल्ड कप