Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोसुल के निकट ईसाई कस्बे पर कब्जे का प्रयास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Iraqi Army
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (17:03 IST)
बगदाद। इराक की सेना ने शनिवार को मोसुल के निकट के ईसाई कस्बे कराकोश पर कब्जा करने के लिए हमला किया। इराक की सेना ने मोसुल पर कब्जे का अभियान सोमवार को शुरू किया था।
 
कराकोश, मोसुल से 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस्लामिक स्टेट ने इस कस्बे पर 2014 में कब्जा किया था। इराकी सेना की विशेष इकाई ने इस सप्ताह बारतेला पर कब्जा किया, जो कराकोश के उत्तर का एक ईसाई गांव है। 
 
इराक की सेना ने मोसुल पर कब्जे का अभियान सोमवार को शुरू किया था। इस अभियान में अमेरिकी गठबंधन उसकी मदद कर रहा है। मोसुल की लड़ाई के इराक की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई होने की संभावना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह 'तीन तलाक' को खत्म करने का समय : वेंकैया नायडू