Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईएस ने 300 पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या कर सामूहिक कब्र में दफन किया

हमें फॉलो करें आईएस ने 300 पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या कर सामूहिक कब्र में दफन किया
बगदाद , गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (18:03 IST)
बगदाद। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने तीन सप्ताह पहले 300 पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और उन्हें मोसुल के दक्षिण में हम्माम अल अलील कस्बे के निकट कब्र खोद कर गाड़ दिया। यह जानकारी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने दी है।
स्थानीय लोगों ने उस स्थान को दिखाया, जहां आतंकवादियों ने पिछले महीने पूर्व पुलिसकर्मियों को निकटवर्ती गांवों के 2000 लोगों से अलग कर अपने साथ चलने के लिए विवश किया। ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने एक मजदूर के हवाले से बताया कि आतंकवादी 100 से 125 लोगों को चार ट्रकों में ले गए और उन्होंने उनकी हत्या कर कब्र खोद कर उन्हें सामूहिक रूप से गाड़ दिया। 
 
इनमें से कुछ पूर्व पुलिसकर्मी थे। मजदूर ने बताया कि उसने पूर्व पुलिसकर्मियों पर गोली चलाए जाने और उनके चीखने की आवाज सुनी। 29 अक्टूबर की रात को भी इसी प्रकार की आवाजें सुनी गयी थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट और पुजारा के शतकों से भारत मजबूत