Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईएस ने गिराया रूस का हेलीकॉप्टर

Advertiesment
हमें फॉलो करें ISIS
मॉस्को , रविवार, 10 जुलाई 2016 (08:28 IST)
मॉस्को। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के पालीमारा शहर के पास रूस के एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया जिसमें चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई।
 
न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है। उसने बताया कि ये दोनों सदस्य होम्स में स्थित आईएस के एक ठिकाने को निशाना बना रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि लौट रहे हेलीकॉप्टर पर आतंकवादियों ने जमीन से गोलीबारी की जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होकर सीरिया की सरकारी सेना के नियंत्रित इलाके में गिर गया। चालक दल के दोनों सदस्य इसमें मारे गए।
 
आईएस से जुड़ी न्यूज एजेंसी अमाक द्वारा आज जारी एक वीडियो फुटेज में भी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाये जाते तथा उसके दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि रूस ने पिछले साल के अंत में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना के समर्थन में सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून मेहरबान, मध्यप्रदेश में पानी ही पानी...