Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंपराज में 1,000% बढ़ीं इस्लामोफोबिक घटनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
लंदन , गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (07:48 IST)
लंदन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से इस्लाम विरोधी दुर्भावना (इस्लामोफोबिया) की घटनाओं में 1,000 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
 
मुस्लिम समूह 'काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस' (केयर) के आंकड़ों के अनुसार ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं, जहां सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों पर मुसलमानों को विशेष रूप से चिन्हित किए जाने के आरोप लगे हैं।
 
समूह ने कहा कि जनवरी से मार्च 2017 तक सीबीपी से संबंधित 193 मामले दर्ज किए गए तथा 27 जनवरी को ट्रंप द्वारा कुछ मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के आने पर रोक लगाने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद से 181 मामले प्रकाश में आए। उसने कहा कि पिछले साल के शुरुआती 3 महीनों में इस तरह के सिर्फ 17 मामले दर्ज किए गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला