Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप प्रभावित सीरिया पर इसराइल का मिसाइल हमला, 15 की मौत

हमें फॉलो करें भूकंप प्रभावित सीरिया पर इसराइल का मिसाइल हमला, 15 की मौत
, रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (08:20 IST)
दमिश्क। भूकंप प्रभावित सीरिया में एक रिहाइशी इलाके पर इसराइल ने रविवार सुबह मिसाइल हमला कर दिया। इस भीषण हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो इलाके में मिसाइल हमले से हुई तबाही की कहानी कह रहे हैं। इस हमले से कई बिल्डिंगों को भारी नुकसान पहुंचा।
 
इससे पहले सीरिया में शुक्रवार को भी एक हमला हुआ था जिसमें करीब 53 लोग मारे गए थे। इस हमले के लिए ISIS को जिम्मेदार ठहराया गया।
 
उल्लेखनीय है सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में 5,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस भीषण भूकंप में यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और हजारों लोग बेघर हो गए।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : twitter 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक ग़ुब्बारे ने चीन और अमेरिका के बीच दरार को कैसे और बढ़ा दिया है?