Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गाजा में कैफे पर इजराइल ने किया भीषण हवाई हमला, 67 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Israeli forces carried out air strike on cafe

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

काहिरा , मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (00:06 IST)
Massive airstrike in Gaza : इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा में कम से कम 67 लोगों को मार डाला। हवाई हमलों में समुद्र के किनारे स्थित एक कैफे में 30 लोग मारे गए और भोजन मांग रहे फ़िलिस्तीनी लोगों पर की गई गोलीबारी में 22 अन्य लोगों की मौत हो गई। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों, अस्पताल और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा शहर के अल-बका कैफे पर उस समय हवाई हमला हुआ, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी। कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अतीला ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा, बिना किसी चेतावनी के, अचानक एक युद्धक विमान ने उस जगह पर हमला किया, जिससे वहां भूकंप जैसा कंपन हुआ। उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फारेस अवाद ने बताया कि कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। अवाद ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। शिफा अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर की एक सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए।
यह कैफे, 20 महीने के युद्ध के दौरान चालू रहने वाले कुछ व्यवसायों में से एक था। यह इंटरनेट एक्सेस और अपने फोन चार्ज करने की जगह चाहने वाले निवासियों के लिए एक सभा स्थल था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ज़मीन पर खून से लथपथ और क्षत-विक्षत शव दिखाई दे रहे थे और घायलों को कंबलों में ले जाया जा रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 259 सड़कें बंद, बिजली-पानी सप्‍लाई हुई बाधित, IMD ने जारी किया अलर्ट