Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीरियाई सैन्य ठिकाने पर इसराइल का हवाई हमला

हमें फॉलो करें सीरियाई सैन्य ठिकाने पर इसराइल का हवाई हमला
बेरूत , गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (14:49 IST)
बेरूत। सीरियाई सेना ने कहा है कि पश्चिमी सीरिया में एक सैन्य ठिकाने पर इसराइल ने हवाई हमला किया जिसमें दो सैनिक मारे गए और संसाधनों को नुकसान पहुंचा है।
 
सेना ने एक बयान में बताया है कि यह हमला गुरुवार तड़के किया गया और भूमध्य सागर तट के नजदीक मसयाफ के पश्चिमी शहर के करीब एक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया। सेना ने बताया कि इसराइल के युद्धक विमानों ने लेबनानी हवाई क्षेत्र में कई मिसाइल दागे।
 
सेना ने इस तरह के शत्रुतापूर्ण कृत्यों से इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता पर खतरनाक परिणाम’ की चेतावनी दी है।
 
सीरियाई गृह युद्ध से अब तक कमोबेश दूर रहे इसराइल ने हथियारों की आपूर्ति करने वाले संदिग्ध वाहनों पर कई बार हवाई हमला किया है। उसका यह मानना है कि यह हथियार लेबनान के हिज्बुल्लाह आतंकी समूह के लिए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नासा ने सूर्य के तेज प्रकाश की तस्वीरें कैद कीं