Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इटली में मिले सोने-चांदी से ढंके कंकाल..!

Advertiesment
हमें फॉलो करें इटली में मिले सोने-चांदी से ढंके कंकाल..!
कहा जाता है कि यह शरीर नश्वर है यानी एक दिन इसका नष्‍ट होना तया है। शरीर से मोह रखना व्‍यर्थ है, इसलिए दुनिया के हर धर्म व संप्रदाय में मरने के बाद अंतिम संस्कार की परंपरा निभाई जाती है।
 
दुनिया के अलग-अलग देशों में अंतिम संस्‍कार की भिन्न-भिन्न परंपराएं हैं। आमतौर पर मौत के बाद शरीर को खत्म करने के दो मुख्य तरीके ही होते हैं- पहला दफन करना दूसरा दाह संस्कार करना। इसके अलावा ममी बनाकर रखना, उबालकर कंकाल बनाना, गुफा में रखना, जल दाग देना, पशु-पक्षियों के लिए रख छोड़ना और शवों को खा जाने की भी परंपराएं हैं।
 
लेकिन, क्या कभी आपने शवों को सोने-चांदी के जेवरात से सजाकर दफनाने की बातें सुनी है? नहीं ना, लेकिन यह सच है। हाल ही में इटली के रोम के कई इलाकों में ऐसे शव मिले हैं, जिन्हें गहने जेवरात पहनाकर दफनाया गया था।
 
हाल ही में मिले कंकालो में ज्यादातर कंकाल सोने-चांदी के जेवरात से लदे हुए थे। इसके अलावा कई बेशकीमती पत्थर भी इन कंकालों में लगाकर दफनाए गए थे। हालांकि ये किस कब्रिस्तान में मिले इसका कहीं पर भी खुलासा नहीं हुआ है। (news18.com से)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi