Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में शक्तिशाली तूफान 'त्रामी' के कहर से ढाई लाख लोग प्रभावित, कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द

Advertiesment
Japan
टोक्यो। जापान में रविवार को शक्तिशाली तूफान त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण पश्चिम जापान है और इसके चलते दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाजाकी में बाढ़ आ गई है।


राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार शिकोकू द्वीप के तोकुशिमा शहर में 2,50,000 से अधिक लोगों समेत बड़े भू-भाग में रह रहे लाखों लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार दक्षिण जापान में कम से कम 51 लोग घायल हुए हैं।

टोक्यो के नरीटा और हानेडा सहित समूचे जापान में प्रमुख हवाईअड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई। शनिवार को आए तूफान ने दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया।
webdunia

तूफान त्रामी के रविवार देर रात तक तोक्यो पहुंचने की संभावना है और सोमवार तक यह उत्तरी जापान पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए बुलेट ट्रेनों और अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में रेहड़ी वाले के खाते में आए 2.25 अरब रुपए, लेकिन खर्च एक पाई भी नहीं कर सकता