Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान की राजकुमारी ने आम आदमी से की शादी, 7.5 करोड़ का हर्जाना लेने से भी इनकार...

हमें फॉलो करें जापान की राजकुमारी ने आम आदमी से की शादी, 7.5 करोड़ का हर्जाना लेने से भी इनकार...
, मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (11:08 IST)
जापान की राजकुमारी माको ने मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी कर ली। केई जापानी राजवंश से बाहर एक सामान्य नागरिक हैं। जापानी राजवंश की परंपरा के मुताबिक, शादी के बाद राजकुमारी माको की शाही पदवी भी खत्म हो गई।
 
राजवंश की परंपरा के अनुसार, राजवंश से बाहर विवाह करने पर राजकुमार या राजकुमारी को लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए का हर्जाना भी दिया जाता है। माको ने इस हर्जाने को लेने से इनकार कर दिया है।
 
माको ने बेहद साधारण तरीके से शादी करने का फैसला किया। उन्होंने लगभग 4 साल तक परिवार को मनाने का प्रयास किया। लेकिन वे इसमें असफल रही।
 
माको ने कहा कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्यक विकल्प है। हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और बुरे समय में एक दूसरे को सहारा दे सकते हैं।

माको (30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो टोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। 30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं।
 
जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। कानून के तहत विवाहित जोड़े का एक उपनाम का इस्तेमाल करना जरूरी है।
 
कोमुरो अमेरिका में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वह स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग के शौकीन हैं। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत