सिंगापुर। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में बाढ़ तथा भूस्खलन से 35 व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य व्यक्ति लापता हो गए। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।
अधिकारी ने बताया कि मध्यवर्ती जावा प्रांत के 16 जिलों के शहरों तथा कस्बों में बाढ़ के साथ भूस्खलन से हजारों मकान दब गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि 25 ग्रामीण अब भी लापता हैं। बाढ़ तथा भूस्खलन का सबसे बड़ा असर पुखोजेयो जिले पर पड़ा है, जहां 19 व्यक्तियों की मौत हो गई है। प्रवक्ता ने बताया कि सात व्यक्तियों की मौत केबुमेन जिले में हुई। (वार्ता)