Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लैपटॉप लाने-ले जाने पर लग सकता है प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें John Kelly
, सोमवार, 29 मई 2017 (07:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के आंतरिक सुरक्षामंत्री जॉन केली ने रविवार को कहा कि वास्तविक खतरे की आशंका के मद्देनजर वे देश में आने वाली और वहां से जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लैपटॉप लाने-ले जाने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
 
फॉक्स न्यूज पर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे इस व्यापक प्रतिबंध को लागू करेंगे? केली ने कहा कि संभवत:। उन्होंने कहा कि यह वास्तविक खतरा है। उड़ानों के खिलाफ कई खतरे हैं। केली ने कहा कि आतंकवादी उड़ान भर रहे विमान, विशेष रूप से अमेरिकी विमान को मार गिराने की फिराक में हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलभूषण जाधव को जल्द फांसी के लिए याचिका दायर