Publish Date: Mon, 05 Sep 2016 (12:44 IST)
Updated Date: Mon, 05 Sep 2016 (12:48 IST)
कराची। पाकिस्तान में कराची के ल्यारी क्षेत्र में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक 25 वर्षीय हिन्दू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
ल्यारी के पुलिस अधीक्षक आफताब निजामानी ने बताया कि रविवार शाम शामो नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला किया जिसके बाद घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मारा गया व्यक्ति शामो के उजेर बलूच के नेतृत्व वाले समूह से ताल्लुक थे। शामो को करीब 5 महीने पहले अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। (वार्ता)