Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किम जोंग ने ट्रंप से घुटनों पर बैठकर भीख मांगी थी, ट्रंप के अटॉर्नी का खुलासा

Advertiesment
Kim Jong Un
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने राष्ट्रपति के साथ शिखर बैठक के लिए घुटनों के बल बैठ कर, हाथ जोड़ कर भीख मांगी थी।
 
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक रूडी गियूलियानी ने तेल अवीव निवेश सम्मेलन में कहा, 'उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ परमाणु युद्ध करने जा रहे हैं, परमाणु युद्ध में वह हमें हरा देंगे। हमने कहा कि उन परिस्थितियों में हम मुलाकात नहीं करेंगे।' 
 
उन्होंने कहा, 'किम जोंग उन ने हाथ जोड़कर, घुटनों के बल बैठकर इसके लिए भीख मांगी। यह ठीक वही स्थिति है जिसमें हम उन्हें देखना चाहते हैं।' ट्रंप के अटॉर्नी ने कहा कि सम्मेलन के पुनर्निधारण से अमेरिका की स्थिति मजबूत हुई है। 
 
सिंगापुर के विदेश मंत्री गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर प्योंगयांग जाएंगे। इस बीच ट्रंप और किम के बीच शिखर वार्ता की तैयारियां जोरों पर हैं। 
 
एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि ऐतिहासिक बैठक 12 जून को सिंगापुर के सेंतोसा द्वीप में एक लग्जरी होटल में होगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी बोले, सरकार ने कम की स्टेंट की कीमत, अब मिल रही सस्ती दवा