Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर कोरिया के सात रहस्य उजागर, जानकर चौंक जाएंगे...

हमें फॉलो करें उत्तर कोरिया के सात रहस्य उजागर, जानकर चौंक जाएंगे...
, सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (13:40 IST)
प्योंगयोंग। उत्तर कोरिया दुनिया का एक ऐसा देश है जिसके बारे में दुनिया के लोग बहुत कम जानते हैं क्योंकि यहां पर देश, विदेश के सैलानियों पर ‍इतने कड़े प्रतिबंध हैं कि इस देश की बहुत कम बातें दुनिया के सामने आ पाती हैं। लेकिन, एक लम्बे समय तक रहस्यों के आवरण में लिपटे रहे देश के कुछ रहस्य उजागर हुए हैं जोकि आश्चर्यजनक और चौंकाने वाले हैं।
 
पहला रहस्य : इस देश का सबसे बड़ा रहस्य यह उजागर हुआ है कि इस देश में बच्चों को भी बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। कहा जाता है कि हाई स्कूल पास करने के बाद उत्तर कोरिया के प्रत्येक व्यक्ति को तानाशाह किम जोंग उन के नियंत्रण में काम करना पड़ता है। मात्र 15-16 वर्ष के बच्चों को छह दिन काम करना पड़ता है और सातवें दिन की बंधुआ मजदूरी को 'ऐच्छिक कार्य' कहा जाता है। यहां पूरे देश के ही लोग बंधुआ मजदूरों की तरह से काम करते हैं और उन्हें बहुत थोड़ा समय मिलता है। 
 
दूसरा रहस्य : उत्तर कोरिया के खास रहस्यों में से एक यह है कि इस देश का एक अंतरिक्ष कार्यक्रम भी है। इसे 'नाडा' के संक्षिप्त नाम से जाना जाता है। इसने पहले अंतरिक्ष के ऑर्बिट में एक सैटेलाइट छोड़ा लेकिन यह असफल हो गया। मात्र 20 फीसदी की सफलता दर के साथ इसे दुनिया की सबसे खराब अंतरिक्ष एंजेंसी के तौर पर जाना जाता है।
 
तीसरा रहस्य : इसे दुनिया के सर्वाधिक साक्षरता वाले देश के तौर पर जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां साक्षरता दर शत प्रतिशत है। एक गोपनीय दस्तावेज के अनुसार यहां एक व्यक्ति को तब साक्षर मान लिया जाता है जब वह 'किम इल सुंग' का नाम सीख लेता है।
 

अगले पेज पर पढ़ें चार और चौंकाने वाले रहस्य...

चौथा रहस्य : मृत्युदंड इस देश का सर्वाधिक भयानक रहस्य है और यहां लोगों को मारने के भयंकर बर्बर तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। यहां लोगों को आम तौर पर मोर्टार या एक छोटी मिसाइल के जरिए मारा जाता है। यहां इस तरह से बहुत से सरकारी अधिकारियों की यह कहकर हत्या कर दी गई थी कि उन्होंने 'किम जोंग इल' की मौत पर पर्याप्त अफसोस जाहिर नहीं किया था। 
 
पांचवां रहस्य: इस देश में बहुत से यातना शिविर मौजूद हैं जिनमें बड़ी संख्‍या में लोगों को लाया जाता है। यातना शिविर चलाने के लिए एडोल्फ हिटलर बहुत ज्यादा कुख्यात हुआ था, लेकिन यहां के सबसे बड़े यातना शिविर हेरीयंग में आज भी पचास हजार से ज्यादा पुरुष, महिलाएं और बच्चे कैद हैं। इन्हें गुलामों की तरह रखा जाता है और यातनाएं दी जाती हैं। इतना ही नहीं, इन्हें प्रयोगशाला के चूहों की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
 
छठवां रहस्य : यह उत्तर कोरिया का सबसे ज्यादा अमानवीय और घृणित रहस्य है। यहां आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दास प्रथा प्रचलित है और लोगों की खरीदी-बिक्री होती है। रूसी शिविरों के लिए लकड़हारों को यहां बंधक बनाकर भेजा जाता है जो कि किसी भी तरह से छूटकर दक्षिण कोरिया में पहुंचने की कोशिश करते हैं।
 
सातवां रहस्य : देश का सबसे बड़ा रहस्य यह भी है कि वर्तमान तानाशाह किम जोंन-उन बहुत अधिक शिक्षित है और उसने स्विट्‍जरलैंड के प्रसिद्ध स्कूल में पढ़ाई की है। लोगों का कहना है कि वह स्कूली दिनों में माइकल जॉर्डन का बहुत बड़ा प्रशंसक था और स्कूल में अध्यापकों ने उसे कई बार जॉर्डन की तस्वीर बनाते भी पकड़ा था। एक बार उसे स्कूल में सजा भी दी गई थी जबकि वह एक अश्लील किताब पढ़ते पकड़ा गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

53 घंटे में एक हज़ार व्यंजन बनाने का दावा