Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टल्ली तानाशाह! अधिकारियों से रातभर लिखाया माफीनामा, और...

हमें फॉलो करें टल्ली तानाशाह! अधिकारियों से रातभर लिखाया माफीनामा, और...
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (12:55 IST)
उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन अपनी सनक के कारण पूरी दुनिया में कुख्यात हैं। उनको लेकर आए दिन तरह तरह के किस्से भी चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने जो कारनामा किया उससे उनके सीनियर अधिकारी भी रो दिए। 
 
हालांकि इस बार उन्होंने किसी को मारने का हुक्त नहीं दिया, बल्कि नशे में धुत किम जोंग ने सेना के शीर्ष अधिकारियों को पूरी रात अपनी गलतियों के लिए माफीनामा लिखने का फरमान जारी कर दिया। आश्चर्यजनक रूप से सुबह उठने पर किम अपने आदेश को भूल भी गए। बताया जाता है कि यह घटना सितंबर माह की है। 
 
जिस समय की यह घटना है कि उस समय किम जोंग अपने अधिकारियों के साथ हॉलिडे विला में छुट्‍टियां मना रहे थे। यहीं पर नशे में धुत किम ने अपने अधिकारियों को रात भर रुकने का हुक्म जारी कर दिया और पूरी रात माफीनामा लिखने को कहा। सुबह जब किम उठे तो उन्होंने अधिकारियों को देखा तो एक पल के लिए हैरान रह गए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि वे यहां क्या कर रहे हैं। शीर्ष अधिकारियों को किम की बात पर रोना आ गया। जब उन्हें हकीकत का अहसास हुआ तो अधिकारियों को वहां से जाने दिया।  
 
उत्तर कोरिया में किम जोंग को लेकर तरह तरह के किस्से मशहूर है। उनमें से एक यह भी है कि जब किम 3 साल के थे तो वह कार चला लेते थे और उन्होंने सिर्फ एक ओवरकोट और लेदर के जूते पहनकर उन्होंने 900 फुट ऊंची माउंट पाएक्टू को पार कर लिया था। किम खुद को बेहद कुशल आर्टिस्ट और एक वर्ल्ड क्लास म्यूजिक कंपोजर भी मानते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयललिता की पार्टी की कमान संभालेंगी चिनम्मा