Publish Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:18 IST)
Updated Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:22 IST)
लंदन। लंदन के रसेल स्क्वेयर में चाकू से हुए एक हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। शहर की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने घटना से संबंधित एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि यह हमला एक आतंकवादी हमला है या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है। (वार्ता)