Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में चाकूधारी व्यक्ति ने की 3 लोगों की हत्‍या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Knife attack
, गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (18:29 IST)
बीजिंग। मध्य चीन में एक चाकूधारी व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या कर दी तथा चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वांग सियांग ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
      
पुलिस घटनास्थल पर पंहुच कर वांग पर हवाई फायरिंग की जिससे आरोपी वांग मौके पर ही मारा गया। आधिकारिक माइक्रोब्लाग पोस्‍ट पर वुहान पुलिस ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार लोग घायल हो गए, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
       
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आधिकारिक शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि वांग को मार दिया गया है। अन्य देशों के मुकाबले चीन में बंदूक रखने के नियम ज्यादा कड़े हैं, जिसकी वजह से चाकू से होने वाले हमलों में हाल के दिनों में लगातार इजाफा हुआ है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरियाई सेना को मिली आईएस के खिलाफ बड़ी कामयाबी