Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाहौर में आत्मघाती विस्फोट में 69 मरे, 300 से ज्यादा घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lahore
, रविवार, 27 मार्च 2016 (22:30 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्वी लाहौर शहर में आज एक पार्क के बाहर हुए विस्फोट में 69 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए।  मरने वालों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल थे। यह जानकारी पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो ने दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों के पार्क में हुए इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

पाकिस्तान के न्यूज चैनलों के अनुसार 69 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। गुलशन इकबाल पार्क में बच्चों के झूलों के पास बाहर निकलने के रास्ते पर हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। 
webdunia



पाकिस्तान के टीवी चैनल लगातार इस विस्फोट का अपडेट दे रहे हैं। अपडेट के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने खुद पर 6 किलो बारूद बांधकर रखा था और उसने खुद को उड़ा लिया।
webdunia

चूंकि आज रविवार का दिन था और लोग छुट्‍टी मनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्क में आए थे। आत्मघाती हमलावर जानता था कि छुट्‍टी के दिन बड़ी संख्या में लोग पार्क में आएंगे, लिहाजा उसने आत्मघाती विस्फोट के लिए शाम का वक्त चुना। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi