Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैक्सिको में भूस्खलन, छह की मौत

हमें फॉलो करें मैक्सिको में भूस्खलन, छह की मौत
मैक्सिको सिटी , रविवार, 7 अगस्त 2016 (09:02 IST)
मैक्सिको सिटी। पूर्वी मैक्सिको में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में दब जाने से छह लोगों की मौत हो गई।
 
आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता मैनुएल एसकालेरा ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत में दो अलग-अलग परिवार के छह सदस्य इस भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी नदियों के जलस्तर बढ़ने और किसी अन्य भूस्खलन की घटना की आशंका पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह प्रांत मैक्सिको सिटी से लगभग 169 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
 
मियामी आधारित तूफान सेंटर के अनुसार इस दौरान 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। 
अधिकारियों के मुताबिक मैक्सिको के गुरेरो, हिडाल्गो, ओक्साका, पुएब्ला, ताक्सकुला और वेराक्रूज के कुछ इलाकों में 30 सेमी से अधिक बारिश होने से भूस्खलन और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टूट गया पेस का यह सपना...