Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लास वेगास गोलीबारी, 16 सवाल जिनके जवाब चाहिए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें लास वेगास गोलीबारी, 16 सवाल जिनके जवाब चाहिए...
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (21:28 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी लोगों में यह धारणा बनती जा रही है कि लास वेगास में वास्तव में जो‍ कुछ हुआ उसके बारे में सरकार की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही है। लोगों में यह धारणा भी बढ़ती जा रही है कि घटना से जुड़े कई हमलावर थे और यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसके बारे में काफी पहले से तैयारी की गई थी। 
 
मुख्‍यधारा के मीडिया का कहना है कि थुलथुल शरीर वाला एक 64 वर्षीय अकाउंटेंट, जिसके पास कोई सैन्य प्रशिक्षण नहीं था और गन्स को लेकर भी उसके पास इतना अनुभव नहीं था कि वह सभी कुछ अपने आप कर सकता था? लोगों को बताया जा रहा है कि स्टीफन पैडॉक एक अकेला हमलावर था जिसका किसी भी आतंकवादी संगठनों से कोई संबंध नहीं था। उसके जीवित नहीं होने पर इस तरह के सवालों का उत्तर मिलना मुश्किल है, लेकिन लोगों को इन सवालों से जुड़े उत्तरों को पाने की लगातार कोशिश करनी चाहिए। 
 
इस संबंध में कम से कम सोलह ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में मुख्‍यधारा का मीडिया बात करना ही नहीं चाहता है। ये सवाल इस प्रकार हैं:
 
1. स्टीफन पैडॉक के होटल के कमरे की तस्वीरें उजागर हो गई हैं और इन तस्वीरों में से एक में एक सुसाइड नोट दिखाई देता लगता है। लोगों को यह क्यों नहीं बताया गया है कि उस नोट में क्या है?
 
2. क्या एक से ज्यादा हत्यारे मौजूद थे? कथित तौर पर एक टैक्सी ड्राइवर ने एक ऐसा वीडियो भी उतारा है जिसमें ‍एक ऑटोमैटिक हथियार से निचले स्तर की खिड़की से फायरिंग की जा रही है। एक दूसरे कोण से लिए गए एक वीडियो और डान बिलजेरियन द्वारा उतारे गए संक्षिप्त फुटेज में वे यह पुष्टि करते लगते हैं कि ऑटोमैटिक हथियार से गन फायर 32वें फ्लोर की बजाय बहुत निचले फ्लोर से आ रहे थे। विदित हो कि पैडॉक 32 वें फ्लोर पर था। अगर आप इन तीन वीडियोज से संतुष्ट नहीं हैं तो आपकी संतुष्टि के लिए चौथा वीडियो भी है।
 
3. कानून प्रवर्तन अधिकारी क्यों 'चौथे फ्‍लोर पर एक और हमलावर' होने को लेकर बात रहे थे और मुख्यधारा के मीडिया में इस बात को लेकर कोई चर्चा क्यों नहीं है?
 
4. जैसा कि जोन रैपोपोर्ट, एक खोजी रिपोर्टर, ने इंगित किया है कि स्टीफन पैडॉक के लिए 5 मिनट से भी कम समय में 573 लोगों को घायल करना और मारना संभव ही नहीं था? ऐसा इ‍सलिए क्योंकि उसने कथित तौर पर अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। ऐसी हालत में कानून प्रवर्तन अधिकारी इस तथ्‍य को क्यों स्वीकार नहीं करते हैं? 
 
5. बिना किसी की नजर में आए पैडोक ने कैसे 42 गन्स और 'कई हजार कारतूस' अपने होटल के कमरे में रखे होंगे?
 
6. 'बिना किसी सैन्य पृष्ठभूमि' और बिना कोई 'गन चलाने वाले किसी आदमी' ने कैसे अत्याधुनिक हथियारों को चलाया? इस बारे में मुख्यधारा के मीडिया में जो कुछ कहा जा रहा है उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता है। नेचुरल न्यूज ने इस मुद्दे को क्यों उठाया?  
 
वास्तव में, हथियारों के बारे में शून्य जानकारी रखने वाले मीडिया के दावे के उलट ये ऐसे सिस्टम्स नहीं हैं जिन्हें कोई भी ऐरा-गैरा सड़क चलते उठा ले और 500 लोगों को अपना  शिकार बना दे। उल्लेखनीय है कि इस तरह के सिस्टम्स चलाने के लिए बहुत अधिक प्रशिक्षण, अनुभव और स्टेमिना की जरूरत होती है। स्टीफन पैडॉक जैसे आदमी के लिए इस तरह के सिस्टम को लगातार और प्रभावी तरीके से चलाना (जैसा कि घटना के समय देखा गया) शारीरिक तौर पर असंभव था। विशेष रूप से तब जब शूटिंग एक इतने ऊंचे स्थान से की जा रही हो जो कि वेपन सिस्टम की समूची रेंज से बाहर आती हो।    
 
एक नेवी सील होने की बजाय, स्टीफन पैडॉक एक रिटायर्ड एकाउंटेंट सीनियर सिटीजन था और उसे जुआ खेलने की लत थी और उसका शरीर थुलथुला था। वह इस तरह का नरसंहार केवल तभी कर सकता था अगर उसे एक मानवीय सुपरवेपन में बदल दिया गया हो और ऐसा किसी जादू से ही संभव हो सकता था। यह 'मिशन इम्पॉसिबल' था क्योंकि एक रिटायर्ड, अनट्रेंड सीनियर सिटीजन द्वारा ऐसा  कारनामा करना संभव ही नहीं है।    
 
7. हमले से 45 मिनट पहले क्यों एक महिला भीड़ में लोगों से कह रही थी कि वे सभी मरने जा रहे हैं?
 
8. स्टीफन पैडॉक के होटल के कमरे में दाखिल होने के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को 72 मिनट का समय क्यों लगा?
 
9. पैडॉक ने पिछले सप्ताह ही टेलीग्राम से एक लाख डॉलर फिलीपीन्स क्यों भेजे थे?
 
10. जब हमला हुआ तो पैडॉक की प्रेमिका, मैरिलौ डेनले, फिलीपीन्स में क्यों थी? क्या उसे जानकारी थी कि क्या होने वाला था?  
 
11. पिछले समय में सामूहिक संहार करने वाले अन्य व्यक्तियों की तरह से क्या पैडॉक भी अवसादरोधी दवाएं ले रहा था?
 
12. इस हमले की जिम्मेदारी लेने के लिए आईएसआईएस इतना अधिक क्यों उत्सुक था और एफबीआई ने क्यों इस दावे को बड़ी जल्दी ही नकार दिया?  
 
13. स्पष्ट रूप से कहा जाता है कि पैडॉक ने 'रियल एस्टेट के सौदों' से लाखों डॉलर कमाए थे। अगर वह इतना ही धनवान था तो उसने एकाएक ऐसा कदम क्यों उठाया? 
 
14. वह क्यों इतना अधिक इधर-उधर घूमता था? ऐसी जानकारी दी जा रही है कि वह अपने वयस्क जीवन में 27 विभिन्न आवासों में रहा था। 
 
15. संगीत समारोह के स्थल के सभी बाहर जाने वाले रास्तों क्यों पूरी तरह रोक दिया गया था?
 
कुल मिलाकर कंसर्ट में लोग फंसकर रह गए थे और उन्हें भागने का कोई मार्ग नहीं मिला और इसी के साथ वे अपने बचने के लिए कोई कवर भी नहीं खोज सके थे। वहां पर लगातार, पूरी तरह से स्वचालित गोलीबारी में बच निकलना लगभग असंभव था। 
 
फॉक्स न्यूज से रसेल ब्लेक नाम के एक कॉलर ने सीधे प्रसारण में कहा कि हमें रोकने के लिए दस फुट ऊंची दीवारें थीं और हम बच नहीं सकते थे। यह केवल नरसंहार था। हम कहीं भी नहीं जा सकते  थे।' विदित हो कि रसेल इस हमले में किसी तरह बच गए।  
 
16. क्यों एक लोक संगीत समारोह को निशाना बनाया गया था? क्या इसका उद्देश्य अधिकाधिक ट्रम्प  समर्थकों और अन्य अनुदारवादियों को इतनी संख्‍या में मारना था जितना कि संभव था? क्या इस बात का प्रमाण है कि स्टीफन पैडॉक किसी भी तरह से एंतिफा से जुड़ा हुआ था? (एंतिफा स्वयंभू एंटी फासीवादी राजनीतिक आंदोलन है जो कि स्वायत्तता चाहता है)
 
कहा जा सकता है कि स्टीफन पैडॉक ने निश्चित रूप से अकेले यह काम नहीं किया है। इसका एक अर्थ यह भी है कि गोलीबारी की इस घटना में अन्य लोग भी जुड़े हैं जिन्हें दंडित किए जाने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय मूल की वैज्ञानिक को कैंसर पर अनुसंधान के लिए मिले 81 लाख डॉलर