Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Japan Moon Mission : जापान के मून मिशन को तीसरी बार लगा झटका, नहीं हो पाई H2A rocket की लॉन्चिंग

हमें फॉलो करें Japan Moon Mission :  जापान के मून मिशन को तीसरी बार लगा झटका, नहीं हो पाई H2A rocket की लॉन्चिंग
टोक्यो , सोमवार, 28 अगस्त 2023 (19:14 IST)
Japan Moon Mission :   जापान का चंद्रमा पर पहुंचने वाला 5वां देश बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। जापान सोमवार को चंद्रमा की सतह पर पहली बार उतरने का प्रयास करने वाले 'एच2ए रॉकेट' को लॉन्च करने वाला था, लेकिन मौसम में खराबी के कारण मिशन को स्थगित कर दिया गया। तीसरी बार इसकी लॉन्चिंग टल गई है। अगर जापान का यह मिशन सफल रहा तो वह चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला दुनिया का 5वां देश बन जाएगा।
मीडिया खबरों के मुताबिक जापान सोमवार सुबह 9.26 बजे, H2A रॉकेट को दक्षिण-पश्चिम में कागोशिमा प्रांत में तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करने वाला था। चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर चांद को जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने विकसित किया है। एनएचके के मुताबिक एच2ए रॉकेट चंद्रमा की चट्टानों की खोज करने के साथ में वहां सटीक लैंडिंग प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करेगा।
 
भारत ने 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला चौथा देश बन गया और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बना। भारत से पहले चंद्रमा पर यान उतारने वाले देशों में रूस, अमेरिका और चीन हैं। अगर जापान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक अपना यान उतारता है तो वह दुनिया का 5वां सफल देश बन जाएगा।  Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नूंह में सिर्फ 15 साधु-संतों को मिली नलहड़ मंदिर में पूजा की अनुमति