Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रांस में गिरी बिजली, 11 झुलसे

हमें फॉलो करें फ्रांस में गिरी बिजली, 11 झुलसे
पेरिस , रविवार, 29 मई 2016 (07:55 IST)
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
फ्रांसीसी गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि दुर्घटना उस समय हुई जब सभी लोग राजधानी स्थित एक पार्क में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। आकाशीय बिजली की चपेट में 11 लोग आए जिनमें से आठ बच्चे शामिल हैं।
 
बयान में बताया गया कि बिजली की चपेट में आकर झुलसे बच्चों की उम्र सात से 14 वर्ष के बीच है। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग के प्रवक्ता एरिक मोलिन ने बताया कि स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी यदि घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार न मुहैया कराया गया होता। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में सूखा, सरकार नाच-गाने में मशगूल : राहुल गांधी