Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय मूल की लीसा नंदी होंगी ब्रिटेन की नई संस्कृति मंत्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lisa Nandi of Indian origin will be the new Culture Minister of Britain

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जुलाई 2024 (09:15 IST)
लंदन। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से भारी अंतर के साथ पुनर्निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की लीसा नंदी (Lisa Nandi) को शुक्रवार को प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया। चुनावों में लेबर पार्टी की शानदार जीत के बाद स्टॉर्मर ने तुरंत अपनी शीर्ष टीम की घोषणा करते हुए नई सरकार के कामकाज की शुरुआत कर दी।
 
लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी लीसा : लीसा (44) जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनावों में अंतिम 3 दावेदारों में से एक थीं, जहां उनका सामना स्टॉर्मर और एक अन्य उम्मीदवार से था। लीसा तब से स्टॉर्मर की अध्यक्षता में काम कर रही हैं। लीसा, ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार में संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहीं लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी। ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: असम में बाढ़ जैसे हालात, यूपी बिहार में भारी वर्षा की संभावना, IMD ने किया अलर्ट