Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाकूबाजी की घटना के बाद कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा लंदन ब्रिज

Advertiesment
हमें फॉलो करें चाकूबाजी की घटना के बाद कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा लंदन ब्रिज
, रविवार, 1 दिसंबर 2019 (12:08 IST)
लंदन। गत शनिवार को लंदन ब्रिज में चाकू के हमले के बाद फॉरेंसिक विभाग की जांच के कारण कुछ दिनों के लिए लंदन ब्रिज को बंद रखा जाएगा। शहर के मेयर सादिक खान ने इसकी जानकारी दी।

लंदन ट्रांसपोर्ट सेवा ने कहा कि ब्रिज में दोनों तरफ की आवाजाही को हमले के कारण रोका गया है। इस हमले में एक व्यक्ति और महिला सहित 2 लोगों की मौत हुई थी और 3 अन्य घायल हुए थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सादिक ने लंदन ब्रिज का दौरा करने के बाद कहा कि लंदन ब्रिज कुछ समय के लिए बंद रहेगा। इससे पहले लंदन पुलिस ने कहा था कि वह इस हमले को आतंकी हमले के रूप में देख रहे हैं। इस बीच हमलावर की पहचान उस्मान खान (28) के रूप में हुई है और वह पहले भी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, बदल रहा मौसम चक्र, जानिए है सर्दी कम होने की वजह...