Publish Date: Wed, 01 Dec 2021 (15:30 IST)
Updated Date: Wed, 01 Dec 2021 (15:37 IST)
हुनान। चीन के हुन्नान प्रांत में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक 25 वर्ष के व्यक्ति ने अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में ऐसा गाना गया कि उसके फेफड़े ही फट गए।
मीडिया खबरों के अनुसार, यह शख्स कराओके पर गाना गा रहा था। गाना गाते-गाते शख्स इतना भावुक हो गया कि उसने एक लंबी तान छेड़ दी और उसके फेफड़ों ने जवाब दे दिया। उसे अपने सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। वह अपनी सारी ताकत लगाकर ऊंचा सुर लगा रहा था, जो उसके फेफड़े बर्दाश्त नहीं कर पाए।
उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो वे हैरान रह गए। फेफड़ों के एक्स-रे में उन्हें छाती की त्वचा और फेफड़ों के बीच कुछ बबल्स नजर आए। उन्होंने कहा कि एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ने की वजह से उसके दाहिने फेफड़े फट गए।
सर्जरी के माध्यम से इन बबल्स को हटाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि समस्या गंभीर है लेकिन कुछ दिन में वह रिकवर हो जाएगा।
webdunia
Publish Date: Wed, 01 Dec 2021 (15:30 IST)
Updated Date: Wed, 01 Dec 2021 (15:37 IST)